फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सैनिक प्रवीण का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
पंचायत मझेड़ा के बल्ह के रहने वाले सैनिक प्रवीण कुमार की चिता का मुखा​ग्नि देते हुए बेटी।
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पंचरुखी के दिलीप नगर के सैनिक प्रवीण कुमार (45) पुत्र जगदीश चंद को सैन्य सम्मान के साथ सोमवार को अंतिम विदाई दी। वह सेना में लद्दाख में तैनात थे। सोमवार को उनका सैन्य सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया। प्रवीण कुमार मूल रूप से मझेड़ा पंचायत के बल्ह निवासी थे, लेकिन वह दिलीपनगर में रहते थे।
विज्ञापन

अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें कमांड अस्पताल पंचकूला में भर्ती किया था। वहां उनका इलाज चला रहा था। रविवार को उनका निधन हो गया। उनकी बड़ी बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। प्रवीण कुमार 26 अक्तूबर, 1998 को सेना में भर्ती हुए थे। वह अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चे छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें