फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छुट्टी आए जवान की ह्रदय घात से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत नागावाड़ी स्थित घर छुट्टी आए सेना के एक जवान की ह्रदयघात से मौत हो गई। सैन्य सम्मान के साथ बुधवार को जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंकुर शर्मा (31) पुत्र पवन कुमार निवासी नागावाड़ी अक्तूबर 2014 में सेना में भर्ती हुए थे। वह मौजूदा समय में 15 ग्रेनेडियर यूनिट में तैनात थे। अब उनका तबादला राजस्थान के लिए हुआ था। वह नागावाड़ी अपने घर तीन दिन पहले ही पहुंचे थे और दो दिन बाद राजस्थान के लिए जाना था। मंगलवार रात अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें पठानकोट के निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं, मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। अंकुर कुमार अपने पीछे माता पिता, पत्नी और दो साल की बेटी छोड़ गए हैं। अंकुर के पिता भी सेना से सेवानिवृत्त हैं और छोटा भाई भी सेना में हैं। बुधवार को उनके अंतिम संस्कार के दौरान यूनिट के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अंतिम विदाई देने के लिए विधायक रणवीर सिंह निक्का सहित काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें