फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चरस के आरोपियों को 10 तक मिली पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। 32 मील में बरामद 2.526 किग्रा चरस के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय ने 10 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया था। अदालत से मिले रिमांड के बाद पुलिस चरस तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। 32 मील में छह अक्तूबर को एक कार की तलाशी के दौरान भरम सिंह निवासी टिक्कर मंडी से 2.526 किग्रा चरस बरामद की थी। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में जवाली के लब निवासी रमेश चंद उर्फ मेशी और उनके बेटे अंकित चौधरी का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश देकर तलाशी ली और बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जवाली के डीएसपी वीरी सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी रमेश चंद और अंकित के घर में रेड की और सारे घर की तलाशी ली गई है। पुलिस रिमांड पर अब आरोपियों से इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें