फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी पर घर आए सैनिक का बीमारी से निधन

विज्ञापन
सैनिक वरिंद्र कुमार की फाइल फोटो - फोटो : Kangra
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा के गांव नैहरन पुखर के सैनिक वरिंद्र कुमार का सोमवार को निधन हो गया। किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। असम राइफल्स के जवान भूपेंद्र इन दिनों असम की राजधानी गुवाहाटी में तैनात थे। कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। दो दिन पहले समस्या होने पर परिजन उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ ले गए जहां सोमवार सुबह इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह गांव में होगा। वर्ष 2006 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और दो बेटे हैं। पंचायत उपप्रधान अजय कुमार ने बताया कि सैनिक घर पर छुट्टी आया था। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे पीजीआई ले गए थे। जहां सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें