फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : मुल्थान में तीन मार्ग खुले, आधा दर्जन गांवों में आई रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/मुल्थान। दुर्गम पर्यटन क्षेत्र बरोट और मुल्थान में हिमपात व बारिश से हुई दुश्वारियों से लोगों को राहत मिली है। सोमवार को मुल्थान में लगातारचार दिन से बंद पड़े चार मार्गों में से तीन पर यातायात सुचारु हो गया है। वहीं दूरदराज के आधा दर्जन गांवों में बिजली व्यवस्था सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार सोमवार को बरोट-मियोट, बरोट लोहारडी व बोचिंग-रोलिंग सडकों पर यातायात व्यवस्था सुचारु हो गया है। वहीं, मुल्थान-कोठी कोढ़ सड़क पर अभी भी यातायात व्यवस्था ठप है और दूरदराज के गांवों में अभी भी अंधेरा छाया हुआ है। इसके अतिरिक्त सोमवार को जिला भर में दिनभर धूप खिली रही। वहीं मौसम साफ रहने से पर्यटकों ने इंद्रुनाग और बिलिंग में पैराग्लाइडिंग का आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें