फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क तैयार, अगले महीने होगा उद्घाटन : गोकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गगल/धर्मशाला (कांगड़ा)। तहसील धर्मशाला के चैतडू गांव में भारत सरकार के उपक्रम सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एचटीपीआई) का अत्याधुनिक भवन बनकर तैयार हो चुका है। इसका उद्घाटन अगले महीने किया जाएगा।
विज्ञापन

यह बात मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार, नवाचार, डिजिटल प्रौद्योगिकी और शासन, गोकुल बुटेल ने मंगलवार को निर्माणाधीन आईटी पार्क का निरीक्षण करने के बाद कही।
इसके बाद उन्होंने धर्मशाला में प्रेसवार्ता कर उन्होंने कहा कि यह केंद्र राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) निवेश को बढ़ावा देगा और हिमाचल के युवाओं को अपने ही प्रदेश में स्टार्टअप के जरिये रोजगार के साधन उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें नौकरी की तलाश में राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

गोकुल ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में आईटी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एसटीपीआई के दो इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित कर रही है, जिनमें से एक शिमला के मैहली और दूसरा कांगड़ा के गगल में है। गगल में स्थापित यह केंद्र प्रदेश का सबसे बड़ा आईटी इन्क्यूबेशन सेंटर है। यह सेंटर अत्याधुनिक आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित है।
इसके बनने से हिमाचल के युवाओं और आसपास के लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे। वहीं, युवाओं को हिमाचल से बाहर कहीं और रोजगार तलाशने नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के पास होने के कारण इस आईटी पार्क की महत्वता और भी बढ़ जाती है। गगल एयरपोर्ट के समीप दो एकड़ भूमि पर यह केंद्र 18.29 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसका निर्मित क्षेत्र 35,602 वर्ग फुट है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें