फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बर्फबारी और बारिश ने किसानों के माथे पर बढ़ाई चिंता की लकीरें

Tue, 16 Apr 2024 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। धौलाधार की पहाड़ियों पर हुए ताजा हिमपात और मैदानों में हल्की बारिश के चलते जिले के तापमान में गिरावट आ गई है। सोमवार सुबह से ही कांगड़ा में आसमान में बादल छाए रहने के साथ पहाड़ों में ताजा बर्फबारी का दौर जारी रहा। वहीं, दोपहर बाद जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित निकटवर्ती क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश के साथ ठंडी हवाओं का दौर जारी रहा। हालांकि नकदी फसलों और सब्जियों के लिए यह बारिश लाभदायक है, लेकिन जिला कांगड़ा के निचले हिस्से में गेहूं की कटाई के लिए खराब चल रहा यह मौसम किसानों की चिंता का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन

जिले के किसानों भान चंद, केशव, गोपी, हरदेव, श्याम ने बताया कि लगातार खराब हो रहा यह मौसम गेहूं की फसल पर कहर बरपा सकता है। बारिश के साथ चलने वाली तेज आंधी से गेहूं की फसल खेतों में बिछ रही है। इसके चलते गेहूं की पैदावार में कमी दर्ज होगी। वहीं, खराब मौसम के चलते धर्मशाला के तापमान में बीते 24 घंटे में दो फीसदी गिरावट आई है। सोमवार को धर्मशाला का अधिकतम तामपान 23.9 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कांगड़ा शहर में अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो कि बीते रविवार के मुकाबले दो फीसदी कम रहा। मौसम विभाग की मानें तो जिले मेें मंगलवार को मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें