फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पहाड़ों में हिमपात, मैदानों में ठंडी हवाओं के साथ बूंदाबांदी से गिरा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की फसल के लिए आफत, नगदी फसलों के लिए संजीवनी बन सकती हैं बारिश की बूंदें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में रविवार को धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात और मैदानों में हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जिले में सुबह से ही पहाड़ियों में ताजा हिमपात का दौर जारी रहा। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं चलते से तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं फसलों के नजरिए से देखा जाए तो इस समय अगर बारिश होती है, तो यह गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक होगी। किसानों में राम लाल, मेहर सिंह, प्यारू राम, माधो सिंह और राजू ने बताया कि इस समय गेहूं की पकाई का समय होता है। ऐसे में अगर बारिश होगी तो फसल पकने में समस्या उतपन्न होगी। हालांकि किसानों की ओर से लगाई गई नकदी फसलों के लिए बारिश होना संजीवनी है। वहीं, मौसम विभाग की मानें तो आगामी दो दिनों तक पहाड़ों में बर्फबारी के साथ मैदानों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें