ज्वालामुखी मंदिर परिसर में पकड़ा गया जहरीला साँप। संवाद
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर परिसर में रविवार सुबह जहरीला सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सफाई कर्मचारियों ने परिसर में सांप को देखा। इसकी पहचान रसेल वाइपर के रूप में हुई। सफाई कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना दी। इसके बाद सर्प मित्र मनीष शर्मा को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद किया। इसके बाद उसे मंदिर परिसर से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। मंदिर में सांप की खबर से कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई थी। सांप को पकड़ने के बाद श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। संवाद
ज्वालामुखी मंदिर परिसर में पकड़ा गया जहरीला साँप। संवाद