फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: 29 स्कूलों में बनेंगे स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल लाइब्रेरी की भी होगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजनाथ (कांगड़ा)। सरकारी स्कूलों के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई पीएमश्री योजना के लिए कांगड़ा जिला से सबसे अधिक 29 प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का चयन हुआ है। इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम, ओपन एयर जिम, सोलर पैनल, डिजिटल और कंप्यूटराइज एजुकेशन, डिजिटल लाइब्रेरी, टिंकरिंग और रोबो लैब की सुविधा बच्चों को प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत प्रदेश भर के 180 स्कूलों का चयन किया गया है। चयनित सरकारी स्कूलों में बुकलैस एजुकेशन को लेकर प्राथमिकता दी जाएगी। इन विद्यालयों में योजना के तहत आगामी तीन वर्षों में दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत इन स्कूलों के विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के अतिरिक्त डिजिटल इंडिया के तहत कार्य करने की योजना है।
इन स्कूलों में निजी स्कूलों से भी बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। आने वाले समय में इस योजना के तहत और अधिक स्कूलों का चयन भी किया जा सकता है। उधर, इस शिक्षा उपनिदेशक मोहिंद्र कुमार ने कहा कि कांगड़ा के 29 स्कूलों का पीएमश्री योजना के तहत चयन किया गया है। इन स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें