फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट सिटी खुद करेगा फुटबाल स्टेडियम का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी खुद ही धर्मशाला में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबाल मैदान का संचालन करेगा। इस मैदान से होने वाली आय को मैदान की मरम्मत और रखरखाब के लिए खर्च किया जाएगा। फुटबाल स्टेडियम में खिलाड़ियों को जिम, ड्रेसिंग रूम और शौचालयों आदि की सुविधा मिलेगी। पहले इस मैदान को किसी एसोसिएशन या साई को देने की बात की जा रही थी, लेकिन अब स्मार्ट सिटी ने निर्णय लिया है कि खुद ही इस मैदान का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

फुटबाल मैदान में फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबाल एसोसिएशन (फीफा) के मानकों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तैयार होने वाले मैदान में टर्फ ग्रास लगाया जाएगा। यह घास पानी को जल्दी सोखता है। खिलाड़ी किसी भी समय इस मैदान में खेल सकेंगे। बड़ी लाइटों की मदद से यहां रात को भी फुटबाल खेलों का आयोजन किया जा सकेगा। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल मैदान बन रहा है। चरान स्थित इंटीग्रेटेड हाउस फॉर स्लम डेवलपमेंट प्रोग्राम (आईएचएसडीपी) भवन के पास की जमीन पर मैदान का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण पर स्मार्ट सिटी के तहत 4.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे और 2024 के अंत तक मैदान तैयार होने की उम्मीद है। बता दें कि पहले यह मैदान तपोवन स्थित जोरावर स्टेडियम में बनाना प्रस्तावित था, लेकिन अब स्मार्ट सिटी की ओर से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मैदान के साथ लगती चरान खड्ड के पास वाली जमीन को समतल कर यहीं मैदान बनाया जा रहा है। खड्ड के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने का काम पूरा हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैदान के साथ ही कामर्शियल कांप्लेक्स भी बनाया जा रहा है, जिसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। स्टेडियम में करीब दो से तीन हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसके साथ चरान कामर्शियल कांप्लेक्स में वीआईपी लांज, मीडिया गैलरी, मेडिकल रूम, सीसीटीवी रूम, ड्रेसिंग रूम, जिम, टॉयलेट ब्लॉक, वीआईपी एंट्रेंस, कोच कैबिन, डीएसओ ऑफिस, न्यूट्रीशियन सेंटर, किचन आदि की सुविधा होगी।
धर्मशाला में मौसम अकसर खिलाड़ियों के अनुरूप नहीं रहता। खासकर बरसात के दिनों में फुटबाल का अभ्यास होना संभव ही नहीं हो पाता लेकिन टर्फ ग्रास बिछ जाने के बाद वर्ष भर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैदान पर अभ्यास कर सकेंगे। इसके बाद भी बारिश के बीच भी खेलना चाहे तो खेल संभव होगा।
विज्ञापन

धर्मशाला के पहले फुटबाल स्टेडियम का कार्य जोरों पर है। जल्द ही इसे तैयार कर लिया जाएगा। इस मैदान का संचालन स्मार्ट सिटी खुद करेगी। इससे होने वाली आय से मैदान की मरम्मत और रखरखाब किया जाएगा। - केवल शर्मा, एसडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें