फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पपरोला-रक्कड़ सड़क पुलिया ढहने से बंद

विज्ञापन
रक्कड़-पपरोला सड़क पर पुलिया ढहने से सड़क पर गड्ढा। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पपरोला-रक्कड़ मार्ग पर मझैरना के पास पुलिया ढहने से मार्ग बंद हो गया है। पुलिया ढहने से एक टिपर गिरने से बाल-बाल बच गया। रविवार सुबह करीब आठ बजे अचानक पुलिया गिर गई। पांच से 10 फीट गड्ढा पड़ने से मार्ग बंद हो गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक यहां से रेत बजरी से भरा टिपर गुजरा और जैसे ही टिपर इस पुलिया से निकला तो पुलिया ढह गई। जबकि पीछे से आ रहे एक टिपर चालक ने यह देख लिया और ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। इससे हादसा होने से टल गया। इसी मार्ग पर नागमोड़ के पास पुलिया का एक किनारा धंस गया है, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। लोगों ने विभाग से आग्रह किया है कि सड़क को जल्द ठीक किया जाए। जयदीप कटोच, गिकू, अभय कटोच, हंसराज, पंकज आचार्य आदि ने विभाग से सड़क को जल्द दुरुस्त करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें