धर्मशाला। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) हिमाचल प्रदेश की हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती मिडिल मेरिट छात्रवृत्ति योजना (एसजेएमएमएसएस) परीक्षा-2025 के दूसरे चरण की परीक्षा दो नवंबर होगी। इसके लिए प्रदेशभर में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
पहले चरण के बाद प्रदेशभर से 535 अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। दूसरे चरण की परीक्षा के लिए प्रदेश में 15 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें कांगड़ा, मंडी और शिमला जिलों में दो-दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि अन्य जिलों में एक-एक केंद्र रहेगा। जिला कांगड़ा में स्थापित दो परीक्षा केंद्रों में लगभग 74 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
डिप्टी डायरेक्टर एलिमेंटरी एजुकेशन कांगड़ा अजय सम्याल ने बताया कि छात्रवृत्ति परीक्षा के पात्र अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। उन्होंने जिले के सभी बीईईओ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च एवं मध्य विद्यालयों के प्रिंसीपल/हेडमास्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में सहायता करें, ताकि सभी अभ्यर्थी समय पर अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकें।
कहां कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
जिला परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी
बिलासपुर राजकीय कॉलेज बिलासपुर 25
चंबा राजकीय कॉलेज चंबा 66
हमीरपुर एनएससीबीएम राजकीय कॉलेज हमीरपुर 28
कांगड़ा एससीवीबी राजकीय कॉलेज पालमपुर 45
कांगड़ा राजकीय कॉलेज नूरपुर 29
किन्नौर टीएसएन राजकीय कॉलेज रिकांगपिओ 05
कुल्लू राजकीय डिग्री कॉलेज ढालपुर 43
लाहुल-स्पीति राजकीय कॉलेज कुकुमसेरी 06
मंडी वल्लभ राजकीय कॉलेज मंडी 43
मंडी राजकीय संस्कृत कॉलेज सुंदरनगर 34
शिमला आरकेएमवी लक्कड़ बाजार 19
शिमला आरवीएसजे कॉलेज सीमा रोहडू 38
सिरमौर राजकीय कॉलेज पांबटा साहिब 58
सोलन राजकीय कॉलेज सोलन 55
ऊना राजकीय पीजी कॉलेज ऊना 41