फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16वीं बार स्टेट चैंपियन बना गर्ल्स स्कूल धर्मशाला

Fri, 27 Nov 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राज्यस्तरीय अंडर-19 छात्रा सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या धर्मशाला की छात्राओं ने राज्य स्तर पर 16वीं बार जीत हासिल की है। स्कूल की छात्राएं इस प्रतियोगिता में लगातार 18 वर्षों से जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हिमाचल छात्र क्रीड़ा संघ की घुमारवीं (बिलासपुर) में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वाद्य यंत्र, समूहगान और शास्त्रीय गायन में प्रथम स्थान हासिल किया है, जबकि लोकगीत में स्कूल का द्वितीय स्थान रहा है।
विज्ञापन


घुमारवीं से जीत हासिल करके आईं छात्रा स्कूल धर्मशाला की प्रतिभागियों का शुक्रवार को स्कूल में स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य रेखा कपूर ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। साथ ही उन्होंने स्कूल की संगीत प्रवक्ता रेखा शर्मा, अरुणा शर्मा और बच्चों के कड़े परिश्रम को इसका श्रेय दिया है।

बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन में अंकिता, लोकगीत में गुंजन, समूहगान में आंचल, ममता, वर्षा, अंकिता, मुस्कान, शालू, कर्मा, दीक्षा, निकिता, सोनाली ने भाग लिया, जबकि वाद्यवृंद में आंचल ने हारमोनियम, ज्योति ने तबला, वर्षा ने संतूर, ममता मैंडोलियन, सोनाली ने सरोद, वंदना ने जलतरंग, अंजली ने नलतरंग सहित मुस्कान, बैशाली और शालू ने सितार वादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें