फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद सपनों का घर बनाने के लिए देगी छह लाख लोन

Thu, 05 Nov 2015 04:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल में नगर परिषद एरिया के अंदर अब सपनों का घर बनाना काफी आसान होगा। नगर परिषद घर बनाने के लिए लोगों को छह लाख तक ऋण मुहैया करवाएगी। इस पर 10 प्रतिशत ब्याज लगेगा, लेकिन इस ब्याज पर प्रदेश सरकार 6.5 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान करेगी।
विज्ञापन


लोगों को ब्याज का 3.5 प्रतिशत हिस्सा ही अदा करना होगा। इसे लेकर नगर परिषद कार्यालय में लोग आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन मिलने के बाद नगर परिषद बैंक के माध्यम से लोगों को घर बनाने के लिए लोन मुहैया करवाएगी। नगर परिषद क्षेत्र में कुछेक लोग आर्थिक तंगी के कारण घर नहीं बना पाए हैं। अब ऐसे लोग भी लोन लेकर अपना घर बना सकेंगे।

कार्रवाई पूरी होने के बाद डेढ़ लाख रुपये लोगों को पहले ही अदा कर दिए जाएंगे। शहर में सदियों पुराने घरों की संख्या ज्यादा है। पैसों के अभाव के कारण इन घरों की जगह पर नये घर नहीं बन पाए हैं। नगर परिषद से लोन लेकर इन घरों की जगह पर सुंदर घर बन सकेंगे।
विज्ञापन


कोट्स
नगर परिषद धर्मशाला के ईओ संजीव सैणी ने कहा कि लोगों को नगर परिषद घर बनाने के लिए लोन मुहैया करवा रही है। इसके लिए लोग नगर परिषद को आवेदन करें।

शहरों को विकसित करने की कवायद : पटियाल
नप धर्मशाला की अध्यक्ष कमला पटियाल ने कहा कि शहरों को विकसित करने की कवायद चल रही है। लोग लोन लेकर अपने सपनों का घर बना सकेंगे। आसान किस्तें अदा करने में लोगों को परेशानी नहीं होगी। गरीब लोग भी घर बना सकेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें