फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छह मकान और सात गोशालाएं क्षतिग्रस्त

Wed, 23 Jul 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में लगातार बारिश के कारण दो दिन में 3.38 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। इस दौरा छह मकानों और सात गोशालाओं को क्षति पहुंची है। इसके अलावा दो रसोईघरों और एक रिटेनिंग वॉल को नुकसान की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मंडल पालमपुर के तहत सुलह में गोशाला और ढोहल में रिटेनिंग वॉल को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा शाहपुर के तहत एक गोशाला और दो कच्चे मकानों और एक आटा चक्की को नुकसान पहुंचा है। वहीं, देहरा में पक्के मकान और कच्चे मकान को आंशिक तौर पर क्षति पहुंची है। उपमंडल जयसिंहपुर में गोशाला, बैजनाथ में कच्चे मकान, धर्मशाला में गोशाला, ज्वालामुखी में कच्चे मकान और इंदौरा में एक गोशाला को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा मंडल धीरा के तहत दो गोशालाओं और एक शेड को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा जिलेभर में बंद हुई 10 सड़कों को बहाल कर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें