देहरी कॉलेज की एवीबीपी इकाई शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौ
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरी में पानी और बिजली की समस्या को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने शनिवार को धरना-प्रदर्शन किया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय में पिछले तीन-चार दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा साइंस ब्लॉक के कमरा नंबर 105 और म्यूजिक रूम की ओर बिजली आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा भी उठाया गया।
कार्यकर्ताओं के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। धरना-प्रदर्शन के बाद एबीवीपी ने कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के बाद आईपीएच विभाग की टीम ने महाविद्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान इकाई अध्यक्ष आदित्य ठाकुर, इकाई मंत्री ऋषिका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाला शर्मा, अनुज शर्मा, कशिश और विशाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देहरी कॉलेज की एवीबीपी इकाई शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौ