फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सिकंदर मिन्हास चुने स्कूल प्रवक्ता संघ जिला कांगड़ा के अध्यक्ष

Sun, 27 Apr 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। हिमाचल स्कूल प्रवक्ता संघ की कांगड़ा इकाई का चुनाव रविवार को शहीद सुरेंद्र सिंह राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौर में हुआ। चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में विजय कुमार शर्मा और अनूप सूद, जबकि भूपिंद्र शर्मा ने पीठासीन अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाई। इस चुनाव प्रक्रिया में जिला कांगड़ा के 15 शिक्षा खंडों से लगभग 535 प्रवक्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थुरल के प्रवक्ता सिकंदर मिन्हास को तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के प्रवक्ता बलजीत अटवाल को महासचिव का दायित्व सौंपा। इस बीच नवनियुक्त अध्यक्ष सिकंदर मिन्हास ने कहा कि प्रवक्ताओं की मांगों को सुलझाने में हरसंभव कोशिश अपने साथियों के साथ मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्रवाद से उठकर समस्त जिला कांगड़ा के प्रवक्ता साथियों को साथ लेकर चलेंगे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्य महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह से वैध और निष्पक्ष हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें