फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जोगिंद्रनगर में श्रीकृष्ण महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अवसर पर शुरू हुए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भजन कीर्तन करती
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आगाज हो गया। धार्मिक उत्सव में समूचा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति के रंग से सराबोर हो गया। महिलाओं ने कलश उठाकर शोभायात्रा निकाली। इससे पहले गुगली पुल के समीप हरिद्वार के संतों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व से चार सितंबर तक सनातन धर्मसभा मंदिर में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। आकर्षक झांकियां भी निकाली जाएंगी। श्रीमद्भागवत कथा का वर्णन हरिद्वार के संत स्वामी स्वयमानंद करेंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता, समिति के सदस्य ओम मरवाह, विजय बावा, कृष्ण शर्मा ने बताया कि सात दिन तक श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान सनातन धर्मसभा मंदिर में होगा। दोपहर तीन बजे से छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा आयोजित होगी। सुबह, दोपहर और शाम धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। चार सितंबर को भजन संध्या के बाद पांच सितंबर को विशाल भंडारा भी सामुदायिक भवन में सजेगा।
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा मंडी में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह पांच बजे स्थानीय लोगों ने प्रभात फेरी में हिस्सा लिया। दोपहर बाद तीन बजे कथा शुरू हुई। वृंदावन से आए कथा वाचक यदोनंदनाचार्य रोजाना तीन से छह बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। चार सितंबर को हवन का आयोजन होगा। सनातन धर्म सभा के प्रधान रवि कांत वैद्य ने बताया कि चार सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। पांच सितंबर को भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें