प्राचार्य उपेंद्र शर्मा के साथ नगरोटा सूरियां महाविद्यालय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के प्रतिभाग
बरियाल (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के रोड सेफ्टी क्लब की ओर से सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में श्रेष्ठा ने प्रथम, उदित कुमार एवं अंजलि देवी संयुक्त रूप से द्वितीय जबकि पलक चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में साक्षी प्रथम और मानसी द्वितीय स्थान पर रहीं। पलक चौधरी एवं जाह्नवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। ऑनलाइन क्विज में सपना ने प्रथम, कुमकुम ने द्वितीय और मानसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह आयोजन रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार और प्रो. नीलकमल के सहयोग से किया गया। प्राचार्य प्रो. उपेंद्र शर्मा ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से संबंधित ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में रचनात्मकता और सामाजिक दायित्व की भावना भी उत्पन्न करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
-