फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बैलून रेस में महिला वर्ग में श्रेष्ठा गुलेरिया की टीम विजेता

Sat, 31 May 2025 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। ग्राम पंचायत चांदड़ बमियाल के चांदड़ में तीन दिवसीय बाबा बर्फानी नाथ मेले की शुरुआत झंडा रस्म के साथ हुई। ग्राम पंचायत प्रधान अनुपमा मेले के पहले दिन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। इस दौरान मेला कमेटी प्रधान मदन लाल व कमेटी सदस्य भी मौजूद रहे। मेले के प्रथम दिन स्थानीय पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मेले के पहले दिन गांव की महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनमें लेमन स्पून रेस, चेयर रेस, बैलून रेस, सूई-धागा रेस व डांस पेयर रेस करवाई गई।
विज्ञापन


इस दौरान बैलून रेस में महिला वर्ग में श्रेष्ठा गुलेरिया की टीम विजेता रही। वहीं बच्चों में कुमारी दीप्ति, पलक व सौम्या विजयी हुईं। चेयर रेस में अंजू कुमारी और उनकी टीम, जबकि बच्चों में सृजन, कल्पना व रोहन, सुई-धागा में बिंता देवी की टीम व बच्चों में कल्पना, रोहन और दीप्ति, डांस चेयर रेस में श्रेष्ठा देवी और बच्चों के वर्ग में पलक और संयम
विजेता रहे। वहीं छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। बच्चों ने देश भक्ति, पहाड़ी, पंजाबी गीत गाकर सबका मन मोह लिया। पंचायत द्वारा सभी को इनाम देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें