संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। जिला शतरंज संघ कांगड़ा के तत्वावधान में पपरोला में एक दिवसीय जिला स्तरीय रैपिड शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन पपरोला में किया गया।
प्रतियोगिता में जिलेभर से 146 खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रधानाचार्य बीएम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
साथ ही लोक निर्माण विभाग के पूर्व जेई जय चंद, प्रो. चमन लाल, हिमाचल प्रदेश राज्य शतरंज संघ के संयुक्त सचिव जगदीश चंदेल तथा राष्ट्रीय निर्णायक मुनीश कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने में आर्बिटर अंकित, नीरज, विशाल, सुनील एवं राज कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में पांच श्रेणियों में खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। ओपन कैटेगरी में रसेह गुलेरिया पहले, अद्विक शर्मा दूसरे, साक्षी राणा तीसरे, कुशानी धीमान चौथे और सिमरन पांचवें स्थान पर रहीं। अंडर-15 वर्ग में अरुश राणा को पहले, अंडर-7 वर्ग में शिवन को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में अक्षय जसरोटिया, अंजुम जसरोटिया, दीप राज एवं सुरेंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।