फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शिवसेना शिंदे गुट ने हिमाचल में घोषित की नई कार्यकारिणी

Thu, 25 Sep 2025 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
जवाली/राजा का तालाब (कांगड़ा)। शिवसेना शिंदे गुट की हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी की विशेष बैठक बुधवार को भरमाड़ में हुई। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार संजू ने पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची जारी की।
विज्ञापन

सूची के अनुसार भूपिंद्र मेहरा, राजिंद्र कुमार, निर्मल सिंह और रवींद्र सिंह को उप राज्य प्रमुख, नरेश गुलेरिया को राज्य लीगल अध्यक्ष, रमेश चौधरी को सह सचिव, संजय पटियाल को लीगल असिस्टेंट, विशाल संधू को पार्टी महामंत्री, संसार शर्मा को संगठन मंत्री और रूबी को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिला और तहसील कार्यकारिणी की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कुछ लोग पार्टी की अनुमति के बिना नियुक्तियां कर रहे हैं, जो पार्टी के विरुद्ध हैं और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। ऐसे मामलों में भविष्य में तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें