मुख्यातिथि विधायक विपिन सिंह परमार को सम्मानित करते यूथ क्लब भ्रांता के सदस्य। संवाद
थुरल (कांगड़ा)। यूथ क्लब भ्रांता द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रदेश भर से आई 28 टीमों के कड़े मुकाबले के बाद सीनियर वर्ग के फाइनल में जिला शिमला ने हमीरपुर को हराकर खिताबी जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने सीनियर वर्ग की विजेता टीम (शिमला) को 31 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी और उपविजेता टीम (हमीरपुर) को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की। विधायक ने क्लब के सफल आयोजन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपये देने की भी घोषणा की।
अंडर-21 वर्ग में 14 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसका फाइनल मुकाबला खेलो इंडिया क्लब संधोल की टीम-ए और टीम-बी के बीच खेला गया। इसमें टीम-ए विजेता रही। इस वर्ग के मुख्य अतिथि समाजसेवी प्रीतम सिंह आहलूवालिया ने विजेता टीम को 4100 और उपविजेता को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। उन्होंने क्लब को 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।