फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शेरा ने जीती बलोटी दंगल की बड़ी माली

Fri, 24 Apr 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धीरा (कांगड़ा)। अमृतसर के शेरा छिंज मेला बलोटी की बड़ी माली के विजेता बने। हरियाणा के रविंद्र उपविजेता रहे। आयोजकों ने विजेता पहलवान को 21 हजार और उपविजेता को 15 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए। मेले के अंतिम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की सदस्य सुमन कटोच, भाजपा सुलह मंडल के अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच और थुरल मंडल के अध्यक्ष विकास धीमान ने संयुक्त रूप से की। बलोटी छिंज मेला कमेटी के अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में सदस्यों ने मुख्यातिथियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से भाजपा के उक्त पदाधिकारियों ने मेला कमेटी को सहयोग के लिए 25 हजार की राशि देने के साथ-साथ मेला मैदान में मंच के विस्तार के लिए पांच लाख रुपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें