नूरपुर (कांगड़ा)। अशोक कुमार ने वीरवार को नूरपुर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। उन्हाेंने कहा कि वर्तमान समय में उनकी प्राथमिकता पंचायतीराज चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना रहेगी।
अशोक कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी वे दो बार नूरपुर क्षेत्र में चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे बिना किसी लालच या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। संवाद