फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विद्युत उपमंडल शांतला अब देहरा के अधीन, आदेश जारी होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर

Sun, 26 Jul 2026 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्कड़ (कांगड़ा)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने विद्युत उपमंडल शांतला का प्रशासनिक नियंत्रण विद्युत मंडल ज्वालामुखी से स्थानांतरित कर विद्युत मंडल देहरा के अधीन कर दिया है। इस संबंध में बोर्ड प्रबंधन द्वारा 13 जुलाई को कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशों के अनुसार, शांतला विद्युत उपमंडल अब अपनी सभी परिसंपत्तियों के साथ विद्युत मंडल देहरा के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करेगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि संबंधित कर्मचारियों के स्थानांतरण को लेकर अलग से आदेश प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार जारी किए जाएंगे।
इस निर्णय का रक्कड़ तहसील और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्वागत किया गया है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष सुरेंद्र मनकोटिया का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अब बिजली बोर्ड से संबंधित विभिन्न प्रशासनिक कार्य देहरा में ही एक ही स्थान पर सुलभ होंगे। इससे आम जनता को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और उनके समय, धन व श्रम की बचत होगी। इस बदलाव से रक्कड़, शांतला और आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को त्वरित सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें