फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: शांता कुमार बोले- सरकारी खर्चों में बचत जरूरी, नहीं होनी चाहिए राजनीतिक

Wed, 18 Mar 2026 08:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर(कांगड़ा)।

सार

हिमाचल में सरकारी खर्चों में बचत सबसे जरूरी है, लेकिन यह केवल समय की राजनीतिक चाल नहीं होनी चाहिए। सरकार का यह कदम केवल छह माह के लिए है, क्या उसके बाद प्रदेश का आर्थिक संकट समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि आर्थिक कठिनाई में सिसकती हिमाचल सरकार ने कुछ नेताओं के कैबिनेट रैंक वापस लिए हैं। हिमाचल में सरकारी खर्चों में बचत सबसे जरूरी है, लेकिन यह केवल समय की राजनीतिक चाल नहीं होनी चाहिए। सरकार का यह कदम केवल छह माह के लिए है, क्या उसके बाद प्रदेश का आर्थिक संकट समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार करोड़ों रुपये के ऋण के नीचे दब गई है। सबसे बड़ा कारण यह है कि सरकार खर्चे बढ़ाती गई। सरकार ने बचत करने का इतना महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, उसकी प्रशंसा करने की इच्छा होती है, लेकिन जब यह फैसला केवल छह माह के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस फैसले में मुझे विश्वास हो गया है कि यह निर्णय बचत के लिए नहीं केवल कुछ समय के लिए राजनीति करने का है। उन्होंने कहा कि समुद्र की तरह एक-एक बूंद बचाने से समुद्र भरता है और एक-एक बूंद लुटाने से समुद्र खाली होता है। मैंने स्वयं यह सब कुछ करके देखा है। मैंने एक-एक पैसा बचाया और करोड़ों रुपये की बचत कर हिमाचल में शानदार विकास किया। उन्होंने हिमाचल सरकार से विशेष आग्रह किया है कि अनुभवी नेताओं की एक कमेटी बना कर सभी प्रकार के खर्चों में बचत करने का निर्णय करें। प्रदेश में कुछ साधन भी बढ़ाए जा सकते हैं। यदि बिजली का मूल्य बढ़ता है, तो उसे बनाने वाले साधन पानी की रॉयल्टी भी बढ़नी चाहिए। हिमाचल सरकार इस पर संघर्ष करे और रॉयल्टी को भी बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें