फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जयकारों से गूंजे शक्तिपीठ, 40 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 11 May 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में पंक्तिबद्घ होकर माता के दर्शनों के लिए लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालु। -सं
विज्ञापन
ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा। जिला कांगड़ा के प्रमुख शक्तिपीठों में रविवार को आस्था का अद्भुत जनसैलाब उमड़ पड़ा। छुट्टी का दिन होने के कारण अलसुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। दिन भर में लगभग 40 हजार श्रद्धालुओं ने जिले की तीन प्रमुख देवियों के दरबार में हाजिरी भरी। अकेले ज्वालामुखी मंदिर में ही 30 हजार भक्तों ने पावन ज्योतियों के दर्शन किए।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में रविवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सुबह करीब 6 बजे से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो शाम तक जारी रहा। मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने स्वयं व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाला। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ श्रद्धालुओं को सुचारु रूप से दर्शन करवाए गए। भक्तों ने गर्भगृह में जल रही पावन ज्योतियों के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
नंदिकेश्वर धाम चामुंडा में करीब 7 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बार उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। शादियों का सीजन होने के चलते स्थानीय लोगों ने भी भारी संख्या में कुलदेवी के चरणों में हाजिरी भरी। प्रशासन की ओर से धूप और भीड़ को देखते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

श्री बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में भी रविवार को रौनक रही। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया कि रविवार को करीब तीन हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। बाहरी राज्यों के साथ-साथ स्थानीय भक्तों की भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कड़े सुरक्षा और पेयजल इंतजाम सुनिश्चित किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें