फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर: केवल पठानिया ने डोहब में उचित मूल्य की दुकान, कॉमन सर्विस सेंटर और हैंडपंप का किया लोकार्पण

Thu, 18 Dec 2025 01:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)।

सार

उन्होंने पंचायत में उचित मूल्य की दुकान, पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर तथा वार्ड नंबर तीन रिंडली मोहल्ला में 2.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युत संचालित हैंडपंप को जनता को समर्पित किया
विज्ञापन
विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व अन्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोहब में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पंचायत में उचित मूल्य की दुकान, पांच लाख रुपये की लागत से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर तथा वार्ड नंबर तीन रिंडली मोहल्ला में 2.50 लाख रुपये की लागत से स्थापित विद्युत संचालित हैंडपंप को जनता को समर्पित किया। पंचायत घर परिसर डोहब में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्य सचेतक ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार आमजन को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीमित संसाधनों के बावजूद सरकार ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और मुख्यमंत्री के सहयोग से शाहपुर को प्रदेश की मॉडल विधानसभा बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि डोहब में उचित मूल्य की दुकान खुलने से लगभग 200 राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। वहीं कॉमन सर्विस सेंटर के आरंभ होने से पूरी पंचायत के नागरिकों को विभिन्न सरकारी व जनसेवाओं का लाभ सुलभ होगा। रिंडली मोहल्ला में स्थापित हैंडपंप से वार्ड के 18 परिवारों की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हो गया है। उपमुख्य सचेतक ने रिंडली मोहल्ला के लिए बंदला खड्ड पर बने पुल की आवश्यक मरम्मत के लिए शीघ्र धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त स्थानीय मांग पर विद्युत विभाग की ओर से  नए बिजली के खंभे लगाए जा रहे हैं, जिनका कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया व अन्य। - फोटो : संवाद
उन्होंने गांव के पांच महिला मंडलों को 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना।  ग्राम पंचायत प्रधान तिलक चौधरी ने पंचायत में पधारने पर उपमुख्य सचेतक का स्वागत किया तथा विभिन्न विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया। वार्ड नंबर तीन के प्रीतम अवस्थी ने भी अपने वार्ड में कराए गए विकास कार्यों के लिए विधायक का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत महाजन, डीडी शर्मा, डॉ. सुशील शर्मा, नगर पंचायत शाहपुर के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, शहरी कांग्रेस प्रधान उत्तम चंबियाल, हज कमेटी चेयरमैनदिलदार भट्ट, पूर्व प्रधान अश्वनी चौधरी, इकबाल मिनटा, तनु महाजन, बीडीओ रैत कमलजीत ,सहायक अभियंता जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, सहायक अभियंता विद्युत विक्रम शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल पुंज, रेंज ऑफिसर सुमित शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, केवल कृष्ण शर्मा,विजय कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, बड़ी संख्या में मातृशक्ति तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें