फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर को सब जज कोर्ट और डीएसपी कार्यालय की सौगात

Sun, 09 Mar 2025 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
चंबी मैदान में वि​भिन्न विकासात्मक कार्यों का ​​शिलान्यास करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्ख
विज्ञापन
चंबी/धर्मशाला (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंबी मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक केवल सिंह पठानिया की हर मांग पर मुहर लगाकर क्षेत्र की जनता को बड़ी सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए शाहपुर में सब जज कोर्ट, डीएसपी कार्यालय खोलने की घोषणा की। इससे ग्रामीणों को धर्मशाला के चक्कर काटने से छुटकारा मिलेगा
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल बनाने, गुरु रविदास भवन शाहपुर के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये, दरीणी में जल शक्ति विभाग का सेक्शन खोलने तथा रिड़कमार में 2000 लीटर क्षमता का बल्क मिल्क कूलर स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पीएचसी रिड़कमार को सीएचसी बनाने, नागरिक अस्पताल शाहपुर में आक्सीजन प्लांट स्थापित करने, अल्ट्रासाउंड और डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने की घोषणा भी की।
इसके अलावा पीएचसी लंज के भवन निर्माण के लिए धनराशि प्रदान करने, नागरिक अस्पताल शाहपुर और पीएचसी नागनपट्ट में डेंटिस्ट, पीएचसी चड़ी में डेंटल हाइजिनिस्ट का पद स्वीकृत करने, राजकीय महाविद्यालय लंच में बीसीए, बीवॉक और पीजीडीसीए कोर्स शुरू करने का भी एलान किया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय शाहपुर और आईटीआई शाहपुर का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के नाम पर करने, राजकीय उच्च विद्यालय भनाला का नाम शहीद पवन कुमार तथा पक्का टियाला से चौरी सड़क का नाम बदल कर शहीद मिलाप सिंह जम्वाल के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


सीएम ने 30.9 करोड़ की विकास परियोजनाओं की रखीं आधारशिला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 30.9 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इनमें 11 करोड़ रुपये की लागत से ललेटा-बनु महादेव संपर्क मार्ग का निर्माण, 4.41 करोड़ रुपये की लागत से नेशलन हाईवे 154 से धनोटू वाया बड बस्ती सम्पर्क मार्ग और 19.86 करोड़ रुपये से भनाला-रूलैहड़ सड़क का उन्नयन शामिल है। इसके अतिरिक्त 5.47 करोड़ रुपये से रिड़कमार-कुठारना सड़क का उन्नयन और 1.16 करोड़ रुपये से रैत (चंबी) स्टेडियम के पवेलियन ब्लॉक का निर्माण भी किया जाएगा। सुक्खू ने राजपूत सभा द्वारा निर्मित किए जा रहे महाराणा प्रताप भवन में पूजा-अर्चना भी की। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने इन विकास परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह परियोजनाएं क्षेत्र के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें