शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर विधासभा क्षेत्र के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बसनूर में क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। रविवार को स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में शाहपुर की टीम ने बसनूर की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में भाजपा नेता कमल शर्मा पहुंचे।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल को खेल भावना से खेलें, न की किसी द्वेष की भावना से। युवा ज्यादा से ज्यादा खेल से जुड़े और नशे से दूर रहें। टूर्नामेंट के अंत में मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद