फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए खुलेंगे सिलाई प्रशिक्षण केंद्र : ज्योति बैरवा

Fri, 23 May 2025 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलीं, जरूरतमंदों के लिए बेहतरीन कार्य कर रही रेडक्रॉस सोसायटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला रेडक्राॅस सोसायटी की अध्यक्ष ज्योति बैरवा ने कहा कि सोसायटी निर्धन और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। रेडक्राॅस सोसायटी की ओर से लड़कियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। जबकि बीपीएल और 40 फीसदी या इससे अधिक अक्षमता वाली लड़कियों और महिलाओं को यह सुविधा मुफ्त में प्रदान की जाएगी।
डीसी ऑफिस के सभागार में वीरवार को जिला रेडक्राॅस सोसायटी की महिला सदस्यों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए ज्योति बैरवा ने कहा कि जिला रेडक्राॅस ने महिला सशक्तीकरण की ओर भी अपने कदम बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से महिलाओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी देने के लिए भी रेडक्रॉस सोसायटी जागरूकता शिविर लगाएगी। वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए भी विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ज्योति ने कहा कि सभी नागरिकों को रेडक्रॉस सोसायटी के साथ जुड़कर मानव सेवा के प्रकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद हो सके। सोसायटी जिला भर में मेडिकल कैंपों के आयोजन के साथ-साथ दिव्यांग लोगों को उपकरण भी उपलब्ध करवा रही है। इसके साथ ही गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को समय समय पर उपचार के लिए आर्थिक मदद भी उपलब्ध करवाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें