फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: धर्मशाला के वार्ड सात में सीवरेज चेंबर ओवरफ्लो, सड़कों पर पसरी गंदगी

Tue, 13 May 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के वार्ड नंबर 7 में बहता सीवरेज का गंदा पानी ।संवाद - फोटो : दुर्घटना के बाद रिवई सुनैचा के पास जाम लगाए ग्रामीण व जाम में फंसीं रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
मैक्लोडगंज। धर्मशाला शहर के वार्ड नंबर सात में सीवरेज चेंबर ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर गुरुद्वारा रोड से बाबा मेडिकल स्टोर के पीछे तक की सीवरेज लाइन में बनी गड़बड़ियों ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है। हल्की बारिश में भी सीवरेज की गंदगी सड़कों और घरों तक पहुंच रही है, जिससे क्षेत्र का वातावरण प्रदूषित हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले यह सीवरेज लाइन बाबा मेडिकल स्टोर के सामने से गुजरती थी, लेकिन उसमें बार-बार ब्लॉकेज की समस्या आने पर उसे पीछे की ओर डायवर्ट किया गया। हालांकि, डायवर्जन के बाद समस्या सुलझने की बजाय और गंभीर हो गई। अब नए रूट पर बनाए गए पांच से छह सीवरेज चैंबर बारी-बारी से जाम हो रहे हैं, जिससे जल निकासी बाधित हो रही है और गंदा पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। यदि समस्या सामने आती है, तो जल शक्ति विभाग के माध्यम से समाधान करवाया जाएगा। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य और सफाई से जुड़ी इस गंभीर समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें