फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चरान में दो माह में टूटा सीवरेज चेंबर का ढक्कन, हादसे का डर

विज्ञापन
चरान में करीब दो माह पहले ठीक किए सीवरेज लाइन के चैंबर का टूटा ढक्कन। -अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मशाला। शहर के चरान क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीवरेज चेंबर का टूटा ढक्कन राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क से गुजरते समय वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ रहा है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों को है, जिन्हें टूटे ढक्कन से बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार धर्मशाला-पालमपुर मार्ग पर करीब दो माह पहले जल शक्ति विभाग ने पुराने ढक्कनों को बदलकर नए सीवरेज चेंबर कवर लगाए थे। लेकिन भारी वाहनों की लगातार आवाजाही और सड़क संकरी होने के कारण एक ढक्कन टूट कर चकनाचूर हो गया है। इस मुख्य मार्ग से रोजाना स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक और स्कूली वाहन भी गुजरते हैं।
टूटे चेंबर से बचने के चक्कर में सामने से आ रहे वाहनों से भी टक्कर का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि टूटे हुए ढक्कनों को तुरंत बदला जाए और ऐसे मजबूत चेंबर कवर लगाए जाएं जो भारी वाहनों का भार सहन कर सकें। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो भविष्य में गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन


जल्द करवा दी जाएगी मरम्मत
चरान स्थित सीवरेज चेंबर के टूटे ढक्कन का मामला ध्यान में आया है। जब वहां सीवरेज चेंबर की मरम्मत की गई थी, तो लेंटल को सूखने के लिए करीब दो सप्ताह का समय चाहिए था। मगर उसी दिन वहां वाहनों की आवाजाही शुरू होने से चेंबर टूट गया। जल्द ही इसकी दोबारा मरम्मत करवा दी जाएगी। -संदीप गुलेरिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग सीवरेज विंग, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें