फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जंगल में लगी आग की चपेट में आए सात मकान, 20 लाख का नुकसान

विज्ञापन
जंगल की आग से मकानों को पहुंचा नुकसान। संवाद
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां उपमंडल के तहत जंगलों में लगी आग अब रिहायशी इलाकों में भी फैलनी आरंभ हो गई है। शुक्रवार को चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरूट में आग ने 7 गैर रिहायशी मकानों को अपनी चपेट में लेकर लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान कर दिया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि आग की चपेट में आए मकानों में न कोई बाशिंदे रहते थे और न ही पशुओं को यहां रखा जाता था, नहीं तो क्षति और अधिक हो सकती थी। एसडीएम मनीष शर्मा ने बताया कि सरूट पंचायत के रिहाड़ा गांव के सात गैर रिहायशी मकानों में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे जंगल की आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हो गया। ये मकान श्याम पाल, उत्तम चंद और प्रकाश चंद इत्यादि के थे।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर रवाना कर दिया था, दमकल विभाग और स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग पर कड़ी मशक्कत से रात लगभग आठ बजे तक काबू पाया गया। एसडीएम ने बताया कि आग पर संपूर्ण नियंत्रण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त घरों में से एक को छोड़कर किसी मे भी कोई सामान नही था। इस आग से सात मकानों के लगभग 20 कमरों को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें