नूरपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत पधरेहर में पुलिस ने एक व्यक्ति से 7 बोतल देसी शराब बरामद की है। एसपी नूरपुर कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह शराब अश्वनी कुमार, निवासी पधरेहर, से पकड़ी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नूरपुर में एक्साइज एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद