टांडा में सर्वर ठप होने पर काउंटर के बाहर लगी लाइन। जागरूक पाठक
टांडा (कांगड़ा)। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा (टीएमसी) में बुधवार सुबह करीब एक घंटे तक सर्वर ठप रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण ओपीडी पर्चियां और विभिन्न जांचों के बिल नहीं कट सके। इस वजह से रजिस्ट्रेशन काउंटरों पर मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लग गईं।
ऑनलाइन पंजीकरण और बिलिंग प्रणाली बंद होने से दूरदराज क्षेत्रों से आए लोगों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान कई मरीजों का उपचार भी कुछ समय के लिए रुका रहा। तकनीकी टीम के प्रयासों के बाद करीब एक घंटे में सर्वर को बहाल किया गया, जिसके बाद काम तेजी से शुरू हुआ। अस्पताल के प्रधानाचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए सर्वर प्रभावित हुआ था, जिसे जल्द ठीक करके सेवाएं सामान्य कर दी गईं।
टांडा में सर्वर ठप होने पर काउंटर के बाहर लगी लाइन। जागरूक पाठक