फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दलाई लामा के जन्मदिवस पर धर्मशाला आएंगे देश-विदेश के दिग्गज नेता

Sat, 28 Jun 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 6 जुलाई को मनाए जा रहे जन्मदिवस पर देश-विदेश के कई दिग्गज नेता धर्मशाला आ रहे हैं। मुख्य तौर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और सिक्कम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू समेत अन्य बड़े नेता धर्मशाला आ रहे हैं। विशेष अतिथियों की मेजबानी के लिए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने पहले ही समितियों और उप समितियों का गठन किया है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने दलाई लामा मंदिर मैक्लोडगंज पहुंचकर आयोजन को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान केंद्रीय तिब्बती प्रशासन और निर्वासित तिब्बत सरकार के कई प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें