फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बालकरूपी आईटीआई में कैंपस प्लेसमेंट में 137 अभ्यर्थी चयनित

Sat, 28 Jun 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय उपतहसील के तहत आने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बालकरूपी में शुक्रवार को निजी कंपनी ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई बालकरूपी सहित आसपास के कुल आठ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से विभिन्न ट्रेड्स के 225 प्रशिक्षु अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार में फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, मोटर मेकेनिक व्हीकल, डीजल मेकेनिक, टर्नर, टूल एंड डाई मेकर, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, सीओई (ऑटोमोबाइल), ट्रैक्टर मेकेनिक तथा पेंटर जनरल ट्रेड्स के प्रशिक्षु शामिल हुए। लिखित परीक्षा व व्यक्तिगत साक्षात्कार के उपरांत कुल 137 अभ्यर्थियों का चयन कंपनी की ओर से किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने चयनित सभी प्रशिक्षुओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें