फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सड़क हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शर्मा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। पालमपुर न्यायालय में वकालत कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शर्मा (69) की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई है। वे अपनी पत्नी के रूटीन स्वास्थ्य चेकअप के लिए चंडीगढ़ गए थे। इस दौरान एक बाइक की टक्कर से उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शर्मा करीब 40 वर्ष से अधिक समय से पालमपुर न्यायालय में वकालत कर रहे थे। पिछले दिनों में वे चंडीगढ़ में अपनी पत्नी के स्वास्थ्य की रूटीन चेकअप के लिए गए थे। बुधवार रात वे खरड़ के पास सड़क पर अपने बेटी के साथ किसी काम से पैदल ही निकले थे। इस बीच के तेज रफ्तार से आ रही बाइक की उनसे टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
उनके निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिंह मंडयाल, पूर्व अध्यक्ष अरविंद्र वशिष्ठ, जगमेल कटोच, राजेश कटोच, उपाध्यक्ष कुश पटियाल, सचिव राजीव कटोच ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जताई हैं। उन्होंने कहा कि पालमपुर बार एसोसिएशन परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने पंजाब प्रशासन से मांग की है कि दोषी को जल्द पकड़ कर सख्त सजा दी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें