फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा को सेल्फी पॉइंट की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। शहर के मुख्य द्वार तहसील चौक पर शहरवासियों को सेल्फी पॉइंट की सौगात मिली है। परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शनिवार को सेल्फी पॉइंट का उद्घाटन किया। तहसील चौक में 13 लाख रुपये की लागत से बनाए गए नए सेल्फी पॉइंट पर लिखा जीणा कांगड़े दा लोगों को आकर्षित कर रहा है। एसडीएम इशांत जसवाल इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि तहसील चौक में रोजाना हजारों लोगों की मंदिर अथवा शहर में आवाजाही होती है। पास में फल सब्जी विक्रेताओं के लिए बहुत जल्द सुंदर हट तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुराना कांगड़ा से पूरे शहर को सोलर लाइट से सुसज्जित करने का कार्य किया है। इससे पूर्व अजय वर्मा ने नगर परिषद के नए कार्यालय से लेकर रेन बसेरा तक नई सड़क का भी शिलान्यास किया। इस सड़क के निर्माण पर 25 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें