फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मेडिकल छात्राओं को सिखाए जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

Sun, 24 May 2026 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन की कांगड़ा शाखा की ओर से डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में छात्राओं के लिए 10 दिवसीय ताइक्वांडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। 21 मई से शुरू हुई यह कार्यशाला महीने के अंत तक चलेगी। इसमें मेडिकल, नर्सिंग और एलाइड हेल्थ की करीब 120 छात्राएं भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण प्रतिदिन शाम को कक्षाओं के बाद एक घंटे तक दिया जा रहा है। कार्यशाला में छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा तकनीक, सतर्कता, रिफ्लेक्स ट्रेनिंग और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवतियों के लिए आत्मरक्षा कौशल व्यक्तिगत सुरक्षा का अहम हिस्सा बन चुका है। कार्यशाला के प्रशिक्षक विजय डोगरा ब्लैक बेल्ट (4) धारक और गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उनके साथ आशा कौशल भी सहयोग कर रही हैं। छात्र कल्याण सलाहकार डॉ. राजीव गोयल ने कहा कि यह प्रशिक्षण छात्राओं की शारीरिक फिटनेस, मानसिक एकाग्रता और आत्मसम्मान बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें