धर्मशाला डाकघर में खराब पड़ी सेल्फ बुकिंग मशीन। संवाद
धर्मशाला। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्थापित की गई आधुनिक सेल्फ-बुकिंग मशीन तकनीकी खराबी आने के कारण पहली अक्तूबर से बंद पड़ी है। सिस्टम के ठप होने से स्पीड पोस्ट और पार्सल की बुकिंग करवाने के लिए आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन काम न करने के चलते उपभोक्ताओं को दोबारा डाकघर के काउंटरों पर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
इस आधुनिक मशीन को करीब चार महीने पहले मुख्य डाकघर धर्मशाला में लगाया गया था। शुरुआती दिनों में संचालन के बाद इसमें खराबी आई थी जिसे विभाग ने मेकेनिक बुलाकर दुरुस्त करवा लिया था।
मरम्मत के कुछ दिन बाद पहली अक्तूबर को मशीन फिर खराब हो गई। इस बार मशीन का वजन तोलने वाला हिस्सा ठीक से काम नहीं कर रहा है।
उधर, मुख्य डाकघर धर्मशाला के पोस्टमास्टर प्रमोद सिंह ने बताया कि मशीन को ठीक करने वाले मेकेनिक नोएडा से आते हैं। बाहर से इंजीनियर बुलाने की प्रक्रिया के कारण मरम्मत में समय लग रहा है। संबंधित टीम को सूचित कर दिया गया है। मेकेनिक के पहुंचते ही मशीन चालू करवा दी जाएगी।
धर्मशाला डाकघर में खराब पड़ी सेल्फ बुकिंग मशीन। संवाद
धर्मशाला डाकघर में खराब पड़ी सेल्फ बुकिंग मशीन। संवाद
धर्मशाला डाकघर में खराब पड़ी सेल्फ बुकिंग मशीन। संवाद