फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: ज्वालामुखी मंदिर में सुरक्षा होगी और कड़ी

विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एस पी देहरा मयंक  चौधरी व एसडीएम व अन्य
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। शक्तिपीठ ज्वालामुखी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर जगह-जगह की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इससे पहले एसपी मयंक चौधरी ने मंदिर में माता ज्वाला के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही सीसीटीवी की संख्या में भी इजाफा किया जाएगा, ताकि हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन


ड्रोन कैमरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी, जिससे भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी और प्रभावशाली तरीके से की जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां-जहां कमियां पाईं गईं हैं, उनके त्वरित समाधान के लिए रिपोर्ट बनाकर डीसी और सरकार को भेजी जाएगी। उद्देश्य यही है कि आने वाले दिनों और विशेष रूप से नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को पुख्ता सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। प्रशासनिक दौरे से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी आवश्यक उपाय समय रहते अमल में लाए जाएंगे। इस अवसर पर एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा, डीएसपी आरपी जसवाल और मंदिर न्यास सदस्य एवं प्रधान दिव्यांशु भूषण दत्त, थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा, न्यास सदस्य जितेश शर्मा, अश्वनी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें