फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसडीएम ने तहसीलदार को भेजा रिमाइंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के समीप खनियारा क्षेत्र में सरकारी भूमि के सौदों को लेकर अब प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। पटवार क्षेत्र के खनियारा में सरकारी भूमि के करीब 35 संदिग्ध इंतकाल हुए हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब अमर उजाला ने 24 नवंबर को इन भूमि सौदों को प्रमुखता से उजागर किया गया। अब एसडीएम ने तहसीलदार धर्मशाला को रिमाइंडर भेजकर मामले की त्वरित जांच और गलत हुए भूमि इंतकालों की सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने तहसीलदार से यह भी कहा है कि वह जल्द उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

इस मामले में सरकार के गुप्तचर विभाग और विजिलेंस भी अपनी जांच शुरू कर चुके हैं, जिससे सरकारी भूमि को बेचने वाले भू-माफिया में हड़कंप मच गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं। अगर जांच में यह साबित हो जाता है कि उन्होंने इस तरह के भूमि सौदों में धोखाधड़ी की है, तो उन पर कार्रवाई तय है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने स्पष्ट किया कि इस मामले में तहसीलदार धर्मशाला को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम धर्मशाला मोहित रत्तन ने भी कहा कि तहसीलदार की अदालत में इन संदिग्ध इंतकालों की शीघ्र सुनवाई की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए रिमाइंडर भेजा गया है।
यह है मामला
धर्मशाला तहसील क्षेत्र के मोहली हारां दी, ठेहड़ और चकवन खनियारा में सरकारी भूमि के करीब 35 इंतकाल बिना किसी वैध कारण के किए गए हैं। इन इंतकालों में सच्चाई को छुपाया गया और सरकारी भूमि को निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज किया गया। यह भूमि सौदे दलालों के माध्यम से कुछ नेताओं और बड़े कारोबारियों द्वारा किए गए हैं, जिनकी संलिप्तता अब प्रशासन के लिए चिंता का विषय बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें