फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एसडीएम ने नूरपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की

Tue, 06 Jan 2026 05:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। आगामी 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में एक समीक्षा बैठक हुई। एसडीएम अरुण शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तरीय मुख्य समारोह स्थानीय राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज के खेल परिसर में होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगा। समारोह में पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही उपमंडल के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे।
एसडीएम ने बैठक में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय बनाकर काम करें ताकि समारोह के दौरान अनुशासन और गरिमा बनी रहे। उन्होंने बिजली, पेयजल, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करने की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर डीएसपी चंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधिका सैनी सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें