बैजनाथ (कांगड़ा)। एसडीएम संकल्प गौतम ने मंगलवार को दियोल के ऊपरी दुर्गम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लूणी खड्ड और आसपास के अधिक संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया। ग्रामीणों से संवाद कर हालात जाने और आश्वस्त किया कि मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। दियोल क्षेत्र दो बार बादल फटने की आपदा झेल चुका है। एसडीएम ने कहा कि मानसून के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला अलर्ट पर है। फील्ड स्टाफ को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवाद