फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूर्व छात्रों ने किया पौधरोपण

Wed, 05 Aug 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी वर्ष (1926-2026) के उपलक्ष्य में मंगलवार को पुराने छात्र संघ (ओएसए) की ओर से कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य राकेश पठानिया, ओएसए अध्यक्ष संजीव गांधी, दिनेश शर्मा, सरला परमार, ज्योति, ऋतिका, सोम जयकारिया, डॉ. अश्वनी कौल, विजय सिंह जयकारिया, अशोक पठानिया और परविंदर सिंह सहित पुराने छात्र संघ के कई पदाधिकारी, सदस्य व पूर्व छात्र उपस्थित रहे। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवियों व अन्य विद्यार्थियों ने भी पौधे रोपे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें