फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: डोली की विदाई के दौरान दूल्हे की कार से टकराई स्कूटी, युवती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धपुर (नोरबुलिंगा)। धर्मशाला-पालमपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को बड़ोल में दूल्हे की कार और स्कूटी के बीच टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां सड़क पर गिर गईं। जानकारी के अनुसार, बड़ोल के एक घर में शादी समारोह संपन्न होने के बाद डोली की विदाई की जा रही थी। बारात कंडी से आई थी। इसी दौरान जैसे ही दूल्हे की कार मुख्य सड़क पर पहुंची, सामने से आ रही स्कूटी से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बड़ोल निवासी घायल युवती को धर्मशाला जोनल अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें